बालों को झड़ने से रोके।

hello friends and welcome to our Glambeautytips तो आज म आपको बाल झड़ने से संबंधित कुछ खास टिप्स जिनका इस्तेमाल कर आप अपने बाल झड़ने से रोक सकते है।
*बाल झड़ने के मुख्य कारण*
तनाव, लंबी बीमारी, हादसा, भावात्मक तनाव, दुग्धपान व गर्भावस्था, एनीमिया, विटामिन B और  D की कमी, कीमोथेरपी,डैंड्रफ की समस्या आदि से बाल झड़ने लगते है। खाना ठीक से नहीं पच पाता, इम्यून सिस्टम में खराबी, बाल स्ट्रेट कराने या बाल हाइलाइट कराते समय तेज केमिकल का प्रयोग करने से हार्मोन असंतुलन हो जाते है, मोटापे आदि से।
*पुरुषों में अलग वजह*
लडको में मेल हार्मोन बढ़ने की वजह से भी बाल झड़ने लगते है। यह पुरुषों मै होने वाला पैटर्न गंजापन है। इसे एलोपेसिया भी कहते है , क्योंकि रोग का कारण पुरुष यौन हार्मोन के एंड्रोजेंस में छिपा होता है।
*महिलाओं में अलग वजह*
महिलाओं की body thoiroid और स्ट्रेस हार्मोन के प्रति ज्यादा संवेदन शील होती है।इसके अलावा उनमें iron की कमी पाई जाती है। पीरियड्स की हैवी ब्लीडिंग की वजह से भी बाल झड़ने की समस्या आती है।
*इन बातो का रखे ध्यान*
1. गुनगुने पानी व अच्छे प्रोटीन आधारित शैंपू से अपने बालों को नियमित धोए।
2. गीले बालों में कंघी न करें।
3.अपने बालों को ज्यादा कसकर ना बांधे।
4.चोटी या जुड़ा बनाते समय ध्यान रखें कि जड़ों में खींचाव ना हो।
5.अगर कुछ और ही दिक्कत है तो डॉक्टर को चैक जरूर कराएं।
*कुछ घरेलू उपचार है फायदेमंद*
नारियल का दूध, एलोवेरा, आंवला, अदरक का रस, दही आदि का प्रयोग shampoo करने से कम से काम आधा घंटा पहले करे। इस से बाल mosturized ओर conditioned होते है।
* बालों को जड़ने से रोकने के लिए जरूर खाएं ये चीजें *
बालों को झड़ने से रोकने के लिए protein, iron, biotin, omega-3 fatty acid ,का आहार में होना जरूरी है।
हरे पत्तेदार सब्जियां ,आधा चमच भिगोए हुए मेथी के दाने, 1 चम्मच अलसी के बीज, साथ ही 1 नींबू,खीरा, टमाटर, गाजर, 1मुट्ठी चना या नट्स और 2-3लीटर पानी पीना चाहिए।
*सि�
सुबह 4 बजे उठता है तो उसके हार्मोन संतुलित र*सिर्फ 8 घंटे की नींद पर्याप्त नहीं *
बालों के झडने का नींद पूरी ना होना भी एक कारण है। रात को late सोने से हमारे शरीर ओर हार्मोन दोनों पर असर पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति रात को 12 या 2 बजे सोकर सुबह देर से उठता है तो भी उसके हार्मोन असुंतलित रहते है।लेकिन यदि कोई व्यक्ति 9 बजे सोकरहते है।
* तनाव ना ले* 
यदि आप सोचोगे की आपके बाल झड़ रहे है तो आपके stress harmons active हो जाएंगे ।जिससे आपकी समस्या ओर भी बढ़ सकती है ।इसलिए तनाव ना ले।
* 1 बार डॉक्टर से जरूर मिले * 
जून या जुलाई में बाल झड़ना सामान्य है। लेकिन अगर आपके बाल बिना किसी वजह के 3-4 महीने से लगातार झड़ रहे है तो 1 बार डॉक्टर से जरूर दिखाएं।किसी बीमारी की दौरान या उसके तुरंत बाद बाल झड़ना सामान्य है। लेकिन निरंतर बाल झड़ना ठीक नहीं है।
*chemical के प्रयोग से बचे* 
बालों में ज्यादा केमिकल के उत्पाद use  करने से भी बाल झड़ने लगते है । इसलिए जितना हो सके natural products का इस्तेमाल करे।

Comments