sunday to sunday अपनी त्वचा का कैसे ख्याल रखे

Hello friends welcome to our Glambeautytips तो आज मैं आप सभी को बताऊगी की आप Sunday to Sunday अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रख सकते हैं। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास रोज़ाना अपनी त्वचा का ध्यान रखने का समय नहीं होता।  इसलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे tips or tricks बताऊगी  जिनसे आप हर हफ़्ते इस्तेमाल कर अपने शरीर का रख सकते हैं खास ख्याल......
1. चेहरा👉👉 ... हफ़्ते भर में हमारा चेहरा धूल मिट्टी से बेजान हो जाता है। इसलिए छुट्टी के दिन किसी अच्छे से क्लीजिंग मिल्क या facewash से चेहरे को अच्छे से धोए।फिर किसी cream  या bodylotion या mosturizer  से चेहरे पर अच्छे से मसाज करे । फिर अपनी तव्चा के अनुसार कोई भी  pack  लगाए और pack  के सुख जाने पर चेहरे को धो ले। हर हफ़्ते ऐसा करने से त्वचा नरम और मुलायम बनी रहेगी।
2.बाल👉👉... धूप, धूल ,मिट्टी ,हवा  आदि से बाल रफ हो जाते है इसलिए हफ़्ते में 2 बार बाल जरूर धोए। छुट्टी के दिन किसी अच्छे से तेल से बालों की जड़ों में मसाज करे।फिर तौलिए को गर्म पानी में भिगोकर 15-20 मिनट तक सिर पर लपेटे रखे । फिर शैंपू से सिर धोए और conditioner  जरूर लगाएं। अगर conditioner नहीं है तो 1 गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर वो लगाए । बाल मुलायम और चमकदार बनेगे।
3. कुहनिया 👉👉...sunday के दिन कुहनियो को नींबू के छिलके से साफ करे। इससे कूहनियो का कालापन दूर होगा।
4.होठ👉👉... रोज़ाना lipstick लगाने से होठ काले पड़ जाते है । इसलिए छुट्टी के दिन होठ पर लिपस्टिक न लगाकर गुलाब जल की हल्के हाथो से मसाज करे। होठ गुलाबी हो जाएंगे।
5 आइब्रो 👉👉... यदि आप किसी वजह से sunday के दिन आइब्रो नहीं बनवा पाते तो चिमटी या प्लकर की मदद से एक्स्ट्रा बाल निकाल दे। जैतून के तेल की मसाज से आइब्रो काली व घनी होती है।
6 गर्दन 👉👉.... हम makeup करते समय अक्सर गर्दन को भूल जाते हैं। इसलिए मेकअप करते समय गर्दन पर भी foundation जरूर लगाएं। और छुट्टी के दिन हल्दी और नींबू के रस को मिलाकर लगाए ।

हाथ व पैरो की सफाई👉👉...अगर आप किसी वजह से manicure या padicure नहीं करा पाए तो घर पर ही हाथो व पैरो की सफाई करे। छुट्टी के दिन नाखून जरूर काटे । गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस , शैंपू की कुछ बूंदे मिलाकर हाथो व पैरो को उसके डुबोए रखे । फिर अच्छे सी cream या lotion से मसाज करे। अगर ऐसा करने के बाद आप थोड़ी देर जुराब   व दस्ताने पहरे तो और अच्छा होगा।
    

   तो कैसे लगे आप को आज के टिप्स हम  comment  करके जरूर बताएं। और अगर ये आपके लिए फायदमंद है तो इसे अपने दोस्तो , और फैमिली मेंबर्स के साथ शेयर जरूर करें।

Comments